मिरे शानों पे उन की ज़ुल्फ़ लहराई तो क्या होगा - उनवान चिश्ती

उनवान चिश्तीउनवान चिश्ती

3 min read · 12.4K reads

मिरे शानों पे उन की ज़ुल्फ़ लहराई तो क्या होगा
मोहब्बत को ख़ुनुक साए में नींद आई तो क्या होगा

परेशाँ हो के दिल तर्क-ए-तअल्लुक पर है आमादा
मोहब्बत में ये सूरत भी न रास आई तो क्या होगा

सर-ए-महफ़िल वो मुझ से बे-सबब आँखें चुराते हैं
कोई ऐसे में तोहमत उन के सर आई तो क्या होगा

मुझे पैहम मोहब्बत की नज़र से देखने वाले
मिरे दिल पर तिरी तस्वीर उतर आई तो क्या होगा

बहुत मसरूर हैं वो छीन कर दिल का सुकूँ ‘उनवाँ’
हुजूम-ए-ग़म में भी मुझ को हँसी आई तो क्या होगा
उनवान चिश्ती
About the poet

उनवान चिश्ती

View profile & all 16 Poems / Stories

More from उनवान चिश्ती

  1. दिल का हर ज़ख़्म मोहब्बत का निशाँ हो जैसे - उनवान चिश्ती

    दिल का हर ज़ख़्म मोहब्बत का निशाँ हो जैसेदेखने वालों को फूलों का गुमाँ हो जैसे

    12.4K reads
  2. हुस्न से आँख लड़ी हो जैसे - उनवान चिश्ती

    हुस्न से आँख लड़ी हो जैसेजिंदगी चौंक पड़ी हो जैसे

    12.4K reads
  3. इश्‍क़ फिर इश्‍क़ है आशुफ़्ता-सरी माँगे हैं - उनवान चिश्ती

    इश्‍क़ फिर इश्‍क़ है आशुफ़्ता-सरी माँगे हैंहोश के दौर में भी जामा-दरी माँगे हैं

    12.4K reads
  4. जब ज़ुल्फ़ शरीर हो गई है - उनवान चिश्ती

    जब ज़ुल्फ़ शरीर हो गई हैख़ुद अपनी असीर हो गई है

    12.4K reads
  5. जल्वों के बाँक-पन में न रानाइयों में है - उनवान चिश्ती

    जल्वों के बाँक-पन में न रानाइयों में हैवो एक बात जो तेरी अंगड़ाईयों में है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like