कितनी कशिश है हुस्न की इस धूप छाँव में - उनवान चिश्ती

उनवान चिश्तीउनवान चिश्ती

3 min read · 12.4K reads

कितनी कशिश है हुस्न की इस धूप छाँव में
गुम हो चुकी हैं मेरी निगाहें अदाओं में

तारीकी-ए-हयात का कुछ ग़म नहीं मुझे
इक रौशनी है मेरी दिल की फ़ज़ाओं में

हद्द-ए-निगाह तक है चमन सा खिला हुआ
ये कौन आ बसा मेरी पलकों की छाँव में

ये किस ने कह दिया है वही जान-ए-रंग-ओ-बू
तहलील हो रहा हूँ चमन की फ़ज़ाओं में

‘उनवान’ जब से कोई मेरा हम-सफ़र हुआ
सब मह-रूख़ों को मुझ से शिकायत ही गाँव में
उनवान चिश्ती
About the poet

उनवान चिश्ती

View profile & all 16 Poems / Stories

More from उनवान चिश्ती

  1. दिल का हर ज़ख़्म मोहब्बत का निशाँ हो जैसे - उनवान चिश्ती

    दिल का हर ज़ख़्म मोहब्बत का निशाँ हो जैसेदेखने वालों को फूलों का गुमाँ हो जैसे

    12.4K reads
  2. हुस्न से आँख लड़ी हो जैसे - उनवान चिश्ती

    हुस्न से आँख लड़ी हो जैसेजिंदगी चौंक पड़ी हो जैसे

    12.4K reads
  3. इश्‍क़ फिर इश्‍क़ है आशुफ़्ता-सरी माँगे हैं - उनवान चिश्ती

    इश्‍क़ फिर इश्‍क़ है आशुफ़्ता-सरी माँगे हैंहोश के दौर में भी जामा-दरी माँगे हैं

    12.3K reads
  4. जब ज़ुल्फ़ शरीर हो गई है - उनवान चिश्ती

    जब ज़ुल्फ़ शरीर हो गई हैख़ुद अपनी असीर हो गई है

    12.4K reads
  5. जल्वों के बाँक-पन में न रानाइयों में है - उनवान चिश्ती

    जल्वों के बाँक-पन में न रानाइयों में हैवो एक बात जो तेरी अंगड़ाईयों में है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like