किसी के फ़ैज़-ए-कुर्ब से हयात अब सँवर गई - उनवान चिश्ती

उनवान चिश्तीउनवान चिश्ती

3 min read · 12.4K reads

किसी के फ़ैज़-ए-कुर्ब से हयात अब सँवर गई
नफ़स-नफ़स महक उठा नज़र नज़र निखर गई

निगाह-ए-नाज़ जब उठी अजीब काम कर गई
जो रंग-ए-रूख़ उड़ा दिया तो दिल में रंग भर गई

मेरी समझ में आ गया हर एक राज़-ए-ज़िंदगी
जो दिल पे चोट पड़ गई तो दूर तक नज़र गई

अब आस टूट कर मुझे सुकूँ नसीब हो गया
जो शाम-ए-इंतिजार थी वो शाम तो गुज़र गई

कली दिल-ए-तबाह की खिली न ‘चिश्‍ती’-ए-हज़ीं
ख़िंजाँ भी आ के जा चुकी बहार भी गुज़र गई
उनवान चिश्ती
About the poet

उनवान चिश्ती

View profile & all 16 Poems / Stories

More from उनवान चिश्ती

  1. दिल का हर ज़ख़्म मोहब्बत का निशाँ हो जैसे - उनवान चिश्ती

    दिल का हर ज़ख़्म मोहब्बत का निशाँ हो जैसेदेखने वालों को फूलों का गुमाँ हो जैसे

    12.4K reads
  2. हुस्न से आँख लड़ी हो जैसे - उनवान चिश्ती

    हुस्न से आँख लड़ी हो जैसेजिंदगी चौंक पड़ी हो जैसे

    12.4K reads
  3. इश्‍क़ फिर इश्‍क़ है आशुफ़्ता-सरी माँगे हैं - उनवान चिश्ती

    इश्‍क़ फिर इश्‍क़ है आशुफ़्ता-सरी माँगे हैंहोश के दौर में भी जामा-दरी माँगे हैं

    12.3K reads
  4. जब ज़ुल्फ़ शरीर हो गई है - उनवान चिश्ती

    जब ज़ुल्फ़ शरीर हो गई हैख़ुद अपनी असीर हो गई है

    12.4K reads
  5. जल्वों के बाँक-पन में न रानाइयों में है - उनवान चिश्ती

    जल्वों के बाँक-पन में न रानाइयों में हैवो एक बात जो तेरी अंगड़ाईयों में है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like