धरती पर जिसको भी
जहाँ भी मिली कोई उर्वर जमीन
वहीं पर ही बो दी उसने
अपनी मनचाही फसल
कहाँ बोऊ अब मैं
उगने को आतुर अपने सपने?
एक ही रास्ता बचा है अब
खारापन कम करके
फिर से उपजाऊ बनाया जाय
किसी बेकार पड़ी ऊसर जमीन को
और बो दी जाय उसमें
अपने सपनों की मनचाही फसल।
जहाँ भी मिली कोई उर्वर जमीन
वहीं पर ही बो दी उसने
अपनी मनचाही फसल
कहाँ बोऊ अब मैं
उगने को आतुर अपने सपने?
एक ही रास्ता बचा है अब
खारापन कम करके
फिर से उपजाऊ बनाया जाय
किसी बेकार पड़ी ऊसर जमीन को
और बो दी जाय उसमें
अपने सपनों की मनचाही फसल।








