जब नहीं मिली थी

उमाशंकर जोशीउमाशंकर जोशी21 Jul 1911 – 19 Dec 1988

1 min read · 12.4K reads

जब नहीं मिली थी,

तब मैंने तेरी कितनी खोज की थी?

भटकता कान्तारों में

कलकल करते झरनों के तट पर घूमा,

रौंदे गिरिवर के स्कंधपट

और द्रुमों की डाली-डाली पर विहगों के नीड़ों में झाँका।

जब नहीं मिली थी दिन भर की जागृति में,

मिली थी स्वप्नों में मदिर मिलनों की सुरभि से युक्त।

सुगंध से प्रेरित दिनभर खोज में रहा,

दिवास्वप्न में यदाकदा तेरी झाँकी होने से

थकान होने पर भी, मालूम न हुई।

मिली आख़िर, सकल स्वप्नों से भी जो स्वप्नमय।

मिली आशाओं के क्षितिज के भी जो पार, वह सुधा।

सूनी आयु-नौका मेरी डोलती थी अस्थिर जल में,

जगत-झंझानिल में

पतवार को सँभालने वाली तू मिली।

जब नहीं मिली थी, प्रिये,

जलथल में तुझे खोजा था।

आज मैं खोज रहा हूँ तुझमें वे सभी पदार्थ।

उमाशंकर जोशी
About the poet

उमाशंकर जोशी

गुजराती भाषा के समादृत कवि-साहित्यकार और शिक्षाविद। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित। जन्म : 21/07/1911 | सबर्कथा, गुजरात निधन : 19/12/1988 | मुंबई, महाराष्ट्र સવિશેષ પરિચય: ફોટો: ઉમાશંકર જોશી જોશી ઉમાશંકર ‘વાસુકિ’, ‘શ્રવણ’ (૨૧-૭-૧૯૧૧, ૧૯-૧૨-૧૯૮૮), કવિ, વાર્તાકા…

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like