दौड़ते हुए - उमाशंकर चौधरी

उमाशंकर चौधरीउमाशंकर चौधरी1 Sept 1978

3 min read · 12.4K reads

दौड़ते हुए
जो अपनी साँसों की आवाज़ सुनते हैं
उन्हें पहुँचने में अभी वक़्त लगेगा
दौड़ने में
अपने क़दमों का नाप याद रखने वाले को भी
अभी वक़्त लगेगा

वे आएँगे
दौड़ना शुरू करेंगे
और दौड़ते चले जाएँगे

वे जो दौड़गे
गिरते हुए बुज़ुर्ग को थामने के लिए
वे जो दौड़ेंगे
बाढ़ में फँसे बच्चे को बचाने के लिए
या फिर दौड़ेंगे
खेत में बैलों के पीछे-पीछे
उनके भीतर होगी एक आग
और उन्हें अभी साँसों पर ध्यान नहीं होगा
उमाशंकर चौधरी
About the poet

उमाशंकर चौधरी

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like