हम टेढ़े-मेढ़े हैं तो क्या - उमाकांत मालवीय

उमाकांत मालवीयउमाकांत मालवीय2 Sept 1931 – 11 Sept 1982

6 min read · 12.4K reads

लड़के: हम टेढ़े-मेढ़े भी हैं तो क्या,
लड्डू हैं घी के।

लड़कियाँ: तुम ऊँची दूकानों वाले,
पकवान निरे फीके।

लड़के: हो लाख भले चूहाखानी,
पर चुहिया से डरती।
मरने से पहले डरपोकों की,
सौ मौतें मरती।
पूछो इन जीने वालों से,
यूँ क्या होगा जी के।
हम टेढ़े-मेढ़े भी हैं तो क्या,
लड्डू हैं घी के।

लड़कियाँ: तुम सौ मुक्के में पापड़ तोड़ो,
तीस मार खाँ जी।
बस पानी पड़े बताशे जैसे,
गल जाते ‘प्रा’ जी।
हम मरने वाले नहीं भले,
कोसो पानी पी के।
तुम ऊँची दूकानों वाले,
पकवान निरे फीके।

लड़के: जनमी लड़की, पर फैशन में,
बनती भाई साहब।
इन लड़केनुमा लड़कियों से,
क्या होगा भी या रब।
जैसे बिल्ली के भाग खुले हैं,
टूट गए छींके!
हम टेढ़े-मेढ़े भी हैं तो क्या,
लड्डू हैं घी के!

लड़कियाँ: जनमे लड़के, पर फैशन में,
तुम हीरोइन बनते।
इन लड़कीनुमा बालकों से
क्या होगा भी भंते।
मूली के पत्ते देख जिन्हें,
आ जाती हैं छींकें।

लड़के: तुम प्यारी प्यारी बहना हो,
हम बीरन हैं जी के।

लड़कियाँ: तुम प्यारे-प्यारे बीरन,
भैया दोयज के टीके।

-साभार: पराग, फरवरी, 1978, 78
उमाकांत मालवीय
About the poet

उमाकांत मालवीय

View profile & all 37 Poems / Stories

More from उमाकांत मालवीय

  1. मेंहदी और महावर - उमाकांत मालवीय

    उमाकान्त मालवीयउमाकांत मालवीय ( जन्म: 2 अगस्त, 1931 - मृत्यु: 11 नवम्बर, 1982) हिंदी के प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार थे। पौराणिक सन्दर्भों की आधुनिक व्याख्या करते हुए उन्होंने अनेकानेक मिथकीय कहानियां और ललित निबंधों की रचना की है। उनकी बच्चों पर लिखी पुस्तकें भी बेजोड़ हैं। कवि सम्मेलनों का संचालन भी बड़ी संजीदगी से किया करते थे।

    12.4K reads
  2. सुबह रक्त पलाश - उमाकांत मालवीय

  3. टुकड़ा-टुकड़ा औरत - उमाकांत मालवीय

    उमाकान्त मालवीयउमाकांत मालवीय ( जन्म: 2 अगस्त, 1931 - मृत्यु: 11 नवम्बर, 1982) हिंदी के प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार थे। पौराणिक सन्दर्भों की आधुनिक व्याख्या करते हुए उन्होंने अनेकानेक मिथकीय कहानियां और ललित निबंधों की रचना की है। उनकी बच्चों पर लिखी पुस्तकें भी बेजोड़ हैं। कवि सम्मेलनों का संचालन भी बड़ी संजीदगी से किया करते थे।

    12.4K reads
  4. गीत एक अनवरत नदी है - उमाकांत मालवीय

    उमाकान्त मालवीयउमाकांत मालवीय ( जन्म: 2 अगस्त, 1931 - मृत्यु: 11 नवम्बर, 1982) हिंदी के प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार थे। पौराणिक सन्दर्भों की आधुनिक व्याख्या करते हुए उन्होंने अनेकानेक मिथकीय कहानियां और ललित निबंधों की रचना की है। उनकी बच्चों पर लिखी पुस्तकें भी बेजोड़ हैं। कवि सम्मेलनों का संचालन भी बड़ी संजीदगी से किया करते थे।

    12.4K reads
  5. अहेरी - उमाकांत मालवीय

    नोकीले तीर हैं अहेरी केकांटे खटिमट्ठी झरबेरी के

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like