प्रेम - उमा शंकर सिंह परमार

उमा शंकर सिंह परमारउमा शंकर सिंह परमार29 Sept 1978

3 min read · 12.4K reads

तुम्हारे जिस्म
और मेरे जिस्म
की ख़्वाहिशों के बीच
मजबूत दीवार है प्रेम

तुम्हारी पवित्रता
मेरी असफलताओं का
अकाट्य तर्क है प्रेम

कोर्ट के आदेश से
नहीं तय की गई हैं
हमारे प्रेम की मर्यादाएँ
सज़ायाफ़्ता सपनो की तरह
बाज़ार के हवालात में
क़ैद कर दिया गया है प्रेम

दूरियाँ ही तो हैं
कोई विप्लव नहीं
दूरियाँ
जीवन के साज़ पर
साँसों की उँगलियों के
चलते रहने का संकेत हैं

प्रिये ! प्रतीक्षा करो
एक दिन जल्द ही
बेक़सूर क़ैदी की तरह
सरेआम सूली पर
चढ़ाया जाएगा प्रेम
उमा शंकर सिंह परमार
About the poet

उमा शंकर सिंह परमार

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like