मंगलेश डबराल - उज्ज्वल भट्टाचार्य

उज्ज्वल भट्टाचार्यउज्ज्वल भट्टाचार्य

2 min read · 12.4K reads

उसकी कविता
प्रतिबद्धता के साथ
शहरी निस्संगता में भटकते हुए
अपने वजूद की तलाश है

उसकी कविता शहरी है
जो पहाड़ से आई है

उसके मुहावरे शहर में पैदा हुए
लेकिन बासी हो जाने पर
उनमें पहाड़ की गन्ध आती है।

शहर में रहते हुए
वह सीख चुका है
कैसे हकलाना छिपाया जाता है
लेकिन जब भी हकलाता है
उसमें से कविता फूट पड़ती है।
उज्ज्वल भट्टाचार्य
About the poet

उज्ज्वल भट्टाचार्य

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like