तुमने मुझे निहारा - उद्‌भ्रान्त

उद्‌भ्रान्तउद्‌भ्रान्त4 Sept 1948

3 min read · 12.4K reads

एक अजूबा गन्ध
लग गई मन में आज महकने
ज्योंही तुमने मुझे निहारा

धूप-दीप जल उठे
प्राण के कोने-कोने में
पलक झपकते —
चितवन बदली
जादू-टोने में

एक अजूबा रंग
लग गया मन में आज दहकने
ज्योंही तुमने मुझे निहारा

सन्नाटे में लगी तैरने
एक मधुर हलचल
खटकाए, हौले से कोई
यादों की साँकल

एक अजूबा छन्द
लग गया मन में आज चहकने
ज्योंही तुमने मुझे निहारा
उद्‌भ्रान्त
About the poet

उद्‌भ्रान्त

सुपरिचित कवि-लेखक। कविता सहित साहित्य की विभिन्न विधाओं में सौ से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। मूल नाम : रमाकांत शर्मा जन्म : 04/09/1948 | झुंझुनू, राजस्थान

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like