दौलत के आगे पीछे जब मेहनत नहीं होती - उदयप्रताप सिंह

उदयप्रताप सिंहउदयप्रताप सिंह18 Sept 1932

5 min read · 12.4K reads

दौलत के आगे पीछे जब मेहनत नहीं होती
बरकत जिसे कहते हैं वो बरक़त नहीं होती

शाहो ने सर झुकाये फ़क़ीरों के सामने
किरदार से बढ़ कर कोई ताक़त नहीं होती

क़ुर्बानियों का जज्बा न हो जब दोनों तरफ से
क़समों के बाबजूद मुहब्बत नहीं होती

मनिए मत मानिये कहना ज़मीर का
दिखावे की शराफ़त में शराफ़त नहीं होती

ओसामा बिन लादेन के किस्से से सबक़ लो
मर्ज़ी न हो उसकी तो हिफाज़त नहीं होती

हम अच्छे बुरे होने के खुद जिम्मेदार हैं
क़ुदरत की तरफ से कोई आदत नहीं होती

माँ बाप की खुशियों की जिन्हें फ़िक़्र नहीं है
हरगिज़ क़बूल उनकी इबादत नहीं होती

नफरत करे हर आदमी से आदमी होकर
हैरत है अगर इस पे भी हैरत नहीं होती

कीमत नहीं पहचानता जो अपनी बातकी
उस आदमी की बात की कीमत नहीं होती

ग़ालिब को अपने दौर में फुरसत की चाह थी
इस दौर में तो मरने की फुरसत नहीं होती
उदयप्रताप सिंह
About the poet

उदयप्रताप सिंह

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like