घर ऐसा जमा लो ख़ुशहाली लगे। वह बोली या शायद मैंने यह सुना। मैं बुख़ार
में वह दिन भर की थकी थी। उसके माथे और बारिश पर अँधेरा छाया था। मेहमानों
में ऐसा कोई न था जिसने हमें झगड़ते न देखा हो। घर ऐसा जमा लो ख़ुशहाली
लगे। वह बार-बार दुहराती थी। सिगड़ी पर बेवजह पानी उबलता था। रेत आने
में अभी वक़्त था। सड़कों पर शराबी बुदबुदाते थे। शहर की गंदी किनार पर जाकर
सो गए थे भिखारी। मकड़ी स्याह नीम पर रात बुन रही थी। रसोई से उसकी आवाज़
आई। देखो, देखो दीवार की मरी छिपकली ज़िंदा हो दौड़ने लगी है। उठो, उठो
हमारी दीवारों पर अब भी जमा हैं धूल और जाले!!








