लौटने को सवारी की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। आकाश ही वाहन होगा, वही खुला मार्ग भी।
अँधेरे के सरसराते परदे को ज़रा-सा सरकाकर दिखाई पड़ेगा उषा का अरुण-नाट्य।
मैं तुम्हारी सोचूँगा कि शायद अब जाग गई होगी, कि शायद द्वार पर खड़ी होगी कि
शायद डूबने वाले की अंतिम साँस रिक्त नहीं गुज़रती। फिर काया काफ़ी पहले सुनी
धुन की तरह याद आएगी और तुम्हारी आवाज़ की नोक पर अवसाद चमकने लगेगा।








