तीरथराम कभी झूठ नहीं बोलते - उदय भान मिश्र

उदय भान मिश्रउदय भान मिश्र15 Sept 1937

4 min read · 12.4K reads

तीरथराम
कभी झूठ
नहीं बोलते!
सच के अलावा
वे कुछ भी नहीं बोलते!

अक्सर वे
मेरे यहां आते हैं,
हाल-चाल,
पूछते हैं
रोटी रोजगार की
टोह लेने के बाद
कचहरी,
मुकदमे पर
उतरते हैं!

बहुत दु:खी होते हैं
जब सुनते हैं
कि गवाह के अभाव में
मैं जीतता मुकदमा
हार सकता हूं!

तीरथराम
पिघल उठते हैं-
मैं मदद करने को
तैयार हूं।
गवाह
बनने को तैयार हूं
सिर्फ आप बताइए
मुझे क्या कहना है?
कहां-कहां कहना है’’

मैं चुपचाप सुनता हूं
तीरथराम को
एक टक देखता हूं!

तीरथराम कभी
झूठ नहीं बोलते
सच के अलावा
कुछ नहीं बोलते
उदय भान मिश्र
About the poet

उदय भान मिश्र

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like