एक क्रिकेट मैच को देखते हुए - उदय भान मिश्र

उदय भान मिश्रउदय भान मिश्र15 Sept 1937

3 min read · 12.4K reads

मैं जानता था कि
वे हार रहे थे!
मैं निश्चिंत होकर
अपने बाकी पड़े
कामों को
निपटा सकता था
मगर
उन्हें हारते हुये
देखने के सुख से
वंचित होना
नहीं चाहता था।
और टेलीविजन स्क्रीन पर
आंखें गड़ाये
हर गेंद की
करामात
देखता रहा
सब कुछ
ताक पर रखकर।

वे जानते थे कि
वे हार रहे हैं
फिर भी वे
हर गेंद पर
जूझते रहे
अपनी सारी
ताकत को
झोंकते हुए?

क्योंकि वे
मानते थे
कि
हार मानना ही
मृत्यु है
उदय भान मिश्र
About the poet

उदय भान मिश्र

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like