गौरैया - उदय भान मिश्र

उदय भान मिश्रउदय भान मिश्र15 Sept 1937

2 min read · 12.4K reads

कितने अधिकार से
फुदकती है गौरैया!
घर में
आंगन में
छज्जे-मुंडेर पर

मेरा घर
अपना घर समझती है
गौरैया!

चहचहाती है गौरैया!
खिड़की से
झांकती है गौरैया!

घोंसलें बनाती है
गौरैया!
दाना चूगती हैं
चुगाती है
गौरैया!

दानें बिखेरता हूं
चुन-चुन कर खाती है
और
उड़-उड़ जाती है
गौरैया!
पास नहीं आती है
गौरैया!
उदय भान मिश्र
About the poet

उदय भान मिश्र

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like