समय की बात - उदय भान मिश्र

उदय भान मिश्रउदय भान मिश्र15 Sept 1937

2 min read · 12.4K reads

शायद मेरा खत
उन्हें नहीं मिला!
शायद मेरी याद
उन्हें नहीं आयी,
शायद वे व्यस्त है
जरूर लिखेंगे मुझे,
शायद वे नहीं
लिखेंगे
शायद वे भूल जाना
चाहते है
मुझे-
उत्तर नहीं आने पर
यही सब
मैं सोचता हूं।
उदय भान मिश्र
About the poet

उदय भान मिश्र

View profile & all 13 Poems / Stories