ख़याल-ओ-ख़्वाब हुए हैं मुहब्बतें कैसी - उबैदुल्लाह अलीम

उबैदुल्लाह अलीमउबैदुल्लाह अलीम

3 min read · 12.4K reads

ख़याल-ओ-ख़्वाब हुए हैं मुहब्बतें कैसी
लहू में नाच रहीं हैं ये वहशतें कैसी

न शब को चाँद है अच्छा न दिन को मेहर अच्छा
ये हम पे बीत रही हैं क़यामतें कैसी

अज़ाब जिन का तबस्सुम सवाब जिन की निगाह
खिंची हुई हैं पस-ए-जानाँ सूरतें कैसी

हवा के दोश पे रक्खे हुए चराग़ हैं हम
जो बुझ गये तो हवा से शिकायतें कैसी

जो बेख़बर कोई गुज़रा तो सदा ये दी है
मैं सन्ग-ए-राह हूँ मुझ पर इनायतें कैसी

जो आ रहे सो वो भी अब सन्ग-ओ-ख़िश्त लाता है
फ़ज़ा ये हो तो दिलों की नज़कतें कैसी
उबैदुल्लाह अलीम
About the poet

उबैदुल्लाह अलीम

View profile & all 9 Poems / Stories

More from उबैदुल्लाह अलीम

  1. मैं किसके नाम लिखूँ, जो अलम गुज़र रहे हैं - उबैदुल्लाह अलीम

    मैं किसके नाम लिखूँ, जो अलम गुज़र रहे हैंमेरे शहर जल रहे हैं, मेरे लोग मर रहे हैं

    12.4K reads
  2. कुछ दिन तो बसो मेरी आँखों में - उबैदुल्लाह अलीम

    कुछ दिन तो बसो मेरी आँखों मेंफिर ख्वाब अगर हो जाओ तो क्या

    12.4K reads
  3. तेरे प्यार में रुसवा होकर जाएँ कहाँ दीवाने लोग - उबैदुल्लाह अलीम

    तेरे प्यार में रुसवा होकर जाएँ कहाँ दीवाने लोगजाने क्या क्या पूछ रहे हैं यह जाने पहचाने लोग

    12.4K reads
  4. कुछ इश्क़ था कुछ मजबूरी थी, सो मैंने जीवन वार दिया - उबैदुल्लाह अलीम

    कुछ इश्क़ था कुछ मजबूरी थी, सो मैंने जीवन वार दियामैं कैसा ज़िंदा आदमी था, एक शख्स ने मुझको मार दिया

    12.4K reads
  5. अजीज़ इतना ही रखो कि जी संभल जाये - उबैदुल्लाह अलीम

    अजीज़ इतना ही रखो कि जी संभल जायेअब इस क़दर भी ना चाहो कि दम निकल जाये

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like