दोहा - भाग 9 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

तुलसीराम शर्मा दिनेशतुलसीराम शर्मा दिनेश

5 min read · 12.4K reads

तुझसे बढ़कर जगत में, दूजा कौन अछूत।
तुझको छूकर कोटि में, होता पूत-सपूत।।81।।

ओ एमे तू ने किया, बेशक एमे पास।
करना कहीं न देखना, सारा सूत कपास।।82।।

पाँच वर्ष के बालगण, हैं भोले भगवान।
इन सुमनों से प्यार कर, खिलता सुमन महान।।83।।

सुरभित सुन्दर सरस वर, रंजित मृदुल विशूल।
मनमोहक होते सदा, मनुज-वृक्ष के फूल।।84।।

श्याम-सुमन में सुरभि का, लखि परिपूर्ण निवास।
ललचाते सुर भी सदा, सुरभि-सुधा-अभिलाष।।85।।

सूर-पदों में कृष्ण हैं, कृष्ण पदों में सूर।
दोनों ओत-प्रोत हैं, भक्ति-भाव भर पूर।।86।।

रामायण ऐसी रची, तू ने तुलसीदास।
भाषा सीता-सी विमल, अर्थ-राम सुविकास।।87।।

संकट-गिरि धर शीश पर, नची बजा करताल।
प्राण-ताल टूटी मिली, मीरा गिरिधरलाल।।88।।

जगत-चेतना-शून्य मन, किया जगत चैतन्य।
प्रेम-चेतना मय परम, पूजनीय चैतन्य।।89।।

शोभित गौतम बुद्ध यों, धरे हाथ पर हाथ।
करना था सो कर चुके, मानो खाली हाथ।।90।।
तुलसीराम शर्मा दिनेश
About the poet

तुलसीराम शर्मा दिनेश

View profile & all 10 Poems / Stories

More from तुलसीराम शर्मा दिनेश

  1. दोहा - भाग 1 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    लोट चुकी जिस पर विकल, मोर मुकुट की नोक।जो जन-मन-मल शेक हर, दायक दिव्यालोक।।1।।

    12.4K reads
  2. दोहा - भाग 2 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    कुंचित चिक्कण चिकुर वर, मेचक मृदुल महान।मोहन-श्रुति में पढ़ रहे, मोहन-मन्त्र-विधान।।11।।

    12.4K reads
  3. दोहा - भाग 3 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    हे प्रभु अब तो खोल दो, अपने कृपा-कपाट।हाथ पकड़ भीतर करो, मेटो बिकट-उचाट।।21।।

    12.4K reads
  4. दोहा - भाग 4 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    जिस पर तुम हो रीझते, क्या देते यदुबीर।रोने-धोने सिसकने, आहों की जागीर।।31।।

    12.4K reads
  5. दोहा - भाग 5 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    उसके शासन में नहीं, पक्षपात की भूल।निर्भय होकर झगड़ती, जहाँ अग्नि से तूल।।41।।

    12.4K reads