देव! दूसरो कौन दीनको दयालु - तुलसीदास

तुलसीदासतुलसीदास

2 min read · 12.4K reads

देव! दूसरो कौन दीनको दयालु।
सीलनिधान सुजान-सिरोमनि,
सरनागत-प्रिय प्रनत-पालु॥१॥
को समरथ सर्बग्य सकल प्रभु,
सिव-सनेह मानस-मरालु।
को साहिब किये मीत प्रीतिबस,
खग निसिचर कपि भील-भालु॥२॥
नाथ, हाथ माया-प्रपंच सब,
जीव-दोष-गुन-करम-कालु।
तुलसीदास भलो पोच रावरो,
नेकु निरखि कीजिये निहालु॥३॥
तुलसीदास
About the poet

तुलसीदास

View profile & all 73 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like