विनयावली - तुलसीदास

तुलसीदासतुलसीदास

4 min read · 12.4K reads

मैने राजा गेपंग से मांगी-
पहनने के लिए भेड़ और
खाने के लिए भेड़
स्वाद के लिए
जौ के सत्तू
और मस्ती के लिए
छंग का गिलास

उसने कहा- तथास्तु !

राजा गेपंग से मैने मांगी-
दवा के लिए कुठ की जड़
गाय और
चूल्हे के मुँह के लिए
चंगमा की टहनी
काग़ज़ के लिए
भोज-पत्र का पेड़

उसने सहर्ष कहा- तथास्तु !

मैने लाहौल के
शीर्ष लोक-देवता से
और भी बहुत-कुछ मांगा

उत्तर मिला- तथास्तु !

अंत में मैने
लाहौल के लोगों के लिए मांगा-
भयंकर हिमपात से
थोड़ा सा भय
वर्षा ऋतु में
कटोरी-भर बारिश का पानी
और ताज़ा अख़बार

एकाएक रुक गया
उल्लास में डोलता भव्य चँवर
आदिम-देवता का मुँह बंद था
नियति के द्वार पर
देखने वाला था
उसका चेहरा
तुलसीदास
About the poet

तुलसीदास

View profile & all 73 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरीनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमछली और किलकिला पक्षीनदी के पठारकांशवन में—— ब्रजनाथ रथ