जीवन की ज्यामिति

त्रिभुवनत्रिभुवन

1 min read · 12.4K reads

ज़िंदगी में टूटन

हॉरिज़ेंटली भी आती है

जैसे टूटे मन में

उम्मीद वर्टिकली।

उम्मीदें और टूटन रहती हैं

परपेंडिकुलर।

ज़रूरी नहीं कि दो

नॉन-वर्टिकल ज़िंदगियाँ

एक ऐसे राइट एंगल पर ही इंट्रेक्ट करें

जहाँ सच-सच और झूठ-झूठ ही होता है।

त्रिभुवन
About the poet

त्रिभुवन

सुपरिचित कवि-लेखक और पत्रकार।

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like