हड्डियों का बिटोरा

त्रिभुवनत्रिभुवन

1 min read · 12.4K reads

दिल्ली में गोल गुंबद वाली इमारत

वैसी की वैसी है

जैसी थी किताबों में।

जब भी देखते थे चित्र

मन में उड़ने लगती थीं

लोकतंत्र की तितलियाँ।

अब हूँ सामने खड़ा इसके

तो स्वाधीनपतिका इमारत

अपनी बारगाह में दिखती है

लोकतंत्र की हड्डियों का बिटोरा।

त्रिभुवन
About the poet

त्रिभुवन

सुपरिचित कवि-लेखक और पत्रकार।

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like