मालूम नहीं इच्छा होती है जब - तेजी ग्रोवर

तेजी ग्रोवरतेजी ग्रोवर

3 min read · 12.4K reads

मालूम नहीं
      इच्छा होती है जब
                  कि आए वह

क्या वह रूठ गई होती है
               खेत-हार में सूख रहे
                         पूसों के बीच

दिन-दहाड़े
छब्बीस मार्च के दिन

जब कोई शक नहीं कि दहक रहे हैं तीन-तीन पेड़ों के फूल

हलके स्पर्श में चित्र-सरीखी बैठी हुई बकरियाँ
हलके बुखार में तप रही हैं

स्मृति
जब सिर्फ़ और सिर्फ़ एक आगोश है
दिशाओं में लरज़ती हुई
तेजी ग्रोवर
About the poet

तेजी ग्रोवर

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like