मालूम नहीं
इच्छा होती है जब
कि आए वह
क्या वह रूठ गई होती है
खेत-हार में सूख रहे
पूसों के बीच
दिन-दहाड़े
छब्बीस मार्च के दिन
जब कोई शक नहीं कि दहक रहे हैं तीन-तीन पेड़ों के फूल
हल्के स्पर्श में चित्र-सरीखी बैठी हुई बकरियाँ
हल्के बुख़ार में तप रही हैं
स्मृति
जब सिर्फ़ और सिर्फ़ एक आग़ोश है
दिशाओं में लरज़ती हुई।








