क्या मालूम है तुम्हें

तेजी ग्रोवरतेजी ग्रोवर

1 min read · 12.4K reads

क्या

मालूम है

तुम्हें

परदे के पीछे

बेतरह

रूठ गई है

वह

उसकी

मात्राएँ

झाँकती हैं

अथाह हरे की सलों में

उसके शब्द

हृदय की रेत पर

तड़पते से कुछ जीव हैं अक्स में

उसके अर्थ

तुम्हारे अंगों में

ख़ून की तरह

श्वेत और मौन हैं

बहुरंगी मेघों से

अश्रुबिंद

बरस

जाते हैं

स्वरों की मुँडेर पर

तब भी नहीं आती वह

नहीं आती

तब भी

नहीं आती वह

आती नहीं वह!

तेजी ग्रोवर
About the poet

तेजी ग्रोवर

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like