बहुरंगी छींट की खाल में

तेजी ग्रोवरतेजी ग्रोवर

1 min read · 12.4K reads

 

नाव को खेते, तैरते, बादल और धूप। आज मैं कुछ नहीं होना चाहता; कल देखेंगे।
                                                                              —जॉर्ज सेफ़ेरिस

बहुरंगी छींट की खाल में रुई का भेड़िया। बड़ा है हाँड-मांस के आकार से। छोटे-छोटे दाँत निपोरे भागा आता है सीढ़ी-दर-सीढ़ी आँगन के पार से। लपकता है मुझ पर रूई की पूरी लोच से। फिर तुम पर भागा आता है सीढ़ी के छोर से।

मैं मुस्कराते हुए उठ बैठती हूँ स्वप्न से

पहली बार जीवन में।

तेजी ग्रोवर
About the poet

तेजी ग्रोवर

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like