अभी टिमटिमाते थे - तेजी ग्रोवर

तेजी ग्रोवरतेजी ग्रोवर

2 min read · 12.4K reads

अभी टिमटिमाते थे
अब मुँहा-मुँही आग पकड़ते हैं
टेसू के फूल

इच्छा से
अनिच्छा से
जलती है वह
     जो देह है आत्मा की

कभी-कभी
सेमल के सुर्ख में अटक कर
भ्रम होने लगता है ---

वह जो अग्नि है
कहाँ-कहाँ टहल आती है
        देह की तलाश में
तेजी ग्रोवर
About the poet

तेजी ग्रोवर

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like