अभी टिमटिमाते थे

तेजी ग्रोवरतेजी ग्रोवर

1 min read · 12.4K reads

अभी टिमटिमाते थे

अब मुँहा-मुँही आग पकड़ते हैं

टेसू के फूल

इच्छा से

अनिच्छा से

जलती है वह

जो देह है आत्मा की

कभी-कभी

सेमल के सुर्ख़ में अटक कर

भ्रम होने लगता है—

वह जो अग्नि है

कहाँ-कहाँ टहल आती है

देह की तलाश में।

तेजी ग्रोवर
About the poet

तेजी ग्रोवर

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like