तपते सहरा में जैसे - तेजेन्द्र शर्मा

तेजेन्द्र शर्मातेजेन्द्र शर्मा21 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

हवा में आज ये तुमसे जो मुलाकात हई
तपते सहरा में जैसे प्यार की बरसात हुई

पहली मुस्कान तेरी आज भी है याद मुझे
ऐसा दिन निकला जिसकी फिर न कभी रात हुई

तेरा मासूम सा चेहरा मुझे तडपाता है
न कभी बुझ सके ऐसी है मेरी प्यास हुई

तेरे हालात की मजबूरियों से वाकिफ़ हूँ
देखता दूर से तड़पूं, भला क्या बात हुई

पूजता हूं तुम्हें मैं आज भी चाहूं दिल से
रब से मांगूंगा न कुछ, गर तू मेरे साथ हुई
तेजेन्द्र शर्मा
About the poet

तेजेन्द्र शर्मा

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like