सारों को पूजो - तेजेन्द्र शर्मा

तेजेन्द्र शर्मातेजेन्द्र शर्मा21 Sept 1952

4 min read · 12.4K reads

नज़र में जो हों, उन नज़ारों को पूजो
कहीं चश्मों, नदियों, पहाड़ों को पूजो

कभी पूजो गिरजे व मस्जिद शिवालय
समाधी व रोज़ा, मज़ारों को पूजो

कभी पूजो गर्मी, कभी पूजो सर्दी
खिज़ां को कभी, फिर बहारों को पूजो

कभी पूजो बुत को, कभी बुतकदों को
कभी चांद सूरज व तारों को पूजो

कभी पूजा करते हो, वीरान राहें
कभी जा के उजडे़ दयारों को पूजो

जिन्हें देखा भाला, नहीं आज तक है
उन्हीं आसरों को, सहारों को पूजो

यहां लोग मिलते हैं पूजा के काबिल
करिश्मों कभी चमत्कारों को पूजो

यूं मुर्दों को सजदे, बजाओगे कब तक
जो है पूजना, जानदारों को पूजो

तुम्हें अपने घर पर ही मिल जाएंगे वो
जो हकदार हैं, उन बेचारों को पूजो

भला ‘तेज’ ने, कब तुम्हें आ के टोका
जो हैं पूजने योग सारों को पूजो
तेजेन्द्र शर्मा
About the poet

तेजेन्द्र शर्मा

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीतो कैसा रहेआदमी की तुलना पतंग सेऔर जीवन की तुलना डोर से की जाए— हरि मृदुलजिन चीज़ों का मतलब नहीं होगामैं भारत में नहीं रहता हूँमैं अपने घर में रहता हूँ— हरे प्रकाश उपाध्याय