देखा है तुम्हें जब से - तेजेन्द्र शर्मा

तेजेन्द्र शर्मातेजेन्द्र शर्मा21 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

देखा है तुम्हें जब से मुझे चैन न आए
तक़दीर बदल जाए जो तू मुझ को बुलाए

आंखों में तेरी प्यार की ख़ुशबू का बसेरा
मुस्कान तेरी करती है, जीवन में सवेरा
आवाज़ तेरी जैसे कोई साज़ बजाए

है चाल में मस्ती तेरी क्या ख़ूब अदा है
लगता है तेरे हुस्न पे संसार फ़िदा है
ज़ुल्फ़े तेरी बिखरें तो घटा ख़ुद से लजाए

ऐ हुस्न तूने इश्क को कर डाला दिवाना
हर हाल में चाहूँ मैं तुझे अपना बनाना
वीरानी हटे जो तू, मेरे घर को बसाए
तेजेन्द्र शर्मा
About the poet

तेजेन्द्र शर्मा

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like