बहुत से गीत ख़्यालों में - तेजेन्द्र शर्मा

तेजेन्द्र शर्मातेजेन्द्र शर्मा21 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

बहुत से गीत ख्यालों में सो रहे थे मेरे
तुम्हारे आने से जागे हैं, कसमसाए हैं

जो नग़मे आजतक मैं गुनगुना न पाया था
तुम्हारी बज़्म में ख़ातिर तुम्हारी गाए हैं

मेरे हालात से अच्छी तरह तूं है वाकिफ़
ज़माने भर की ठोकरों के हम सताए हैं

तेरे किरदार की तारीफ़ में जो लिखे थे
उन्हीं नग़मों को अपने दिल में हम बसाए हैं

फूल, तारे औ चांद पड़ ग़ये पुराने हैं
अपने अरमानों से यादें तेरी सजाए हैं

साक़ी पैमाना सागरो मीना, किसके लिए
तेरे मदमस्त नयन मुझको जो पिलाए हैं
तेजेन्द्र शर्मा
About the poet

तेजेन्द्र शर्मा

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like