उसी की बातों से क्यूँ कीन-ओ-कद किया मैं ने - तसनीफ़ हैदर

तसनीफ़ हैदरतसनीफ़ हैदर

3 min read · 12.4K reads

उसी की बातों से क्यूँ कीन-ओ-कद किया मैं ने
वो शख़्स जिस को हमेशा सनद किया मैं ने

मिरा अज़ल ही नहीं था कभी तो मत पूछो
कि कैसे अपने अज़ल को अबद किया मैं ने

वो मुझ पे मज़हबी अहकाम जैसा हावी था
सो उस की ज़ात को मुश्किल से रद किया मैं ने

बस इक सदा-ए-अनल-वक़्त मुझ में ज़िंदा रही
जो ख़ुद को ख़ुद से कभी ना-बलद किया मैं ने

मैं तेरे जिस्म से बाहर कभी गया ही नहीं
बदन-लकीर को आँखों की हद किया मैं ने
तसनीफ़ हैदर
About the poet

तसनीफ़ हैदर

View profile & all 8 Poems / Stories

More from तसनीफ़ हैदर

  1. गरज बरस के कभी मिट्टीयों को पानी कर - तसनीफ़ हैदर

    गरज बरस के कभी मिट्टीयों को पानी करनफ़स नफ़स मिरे एहसास में रवानी कर

    12.4K reads
  2. गरेबाँ-चाक फिरे साहिब-ए-रफ़ू न मिला - तसनीफ़ हैदर

    गरेबाँ-चाक फिरे साहिब-ए-रफ़ू न मिलातिरी तरह का मगर कोई कू-ब-कू न मिला

    12.4K reads
  3. जब भी मिरा ख़ालिक मुझे ईजाद करेगा - तसनीफ़ हैदर

    जब भी मिरा ख़ालिक मुझे ईजाद करेगाहर तरह से मजमुआ-ए-इज़्दाद करेगा

    12.4K reads
  4. कैसे बदलेगा ये मंज़र सोचता रहता हूँ मैं - तसनीफ़ हैदर

    कैसे बदलेगा ये मंज़र सोचता रहता हूँ मैंबोलता कुछ भी नहीं पर देखता रहता हूँ मैं

    12.4K reads
  5. ख़त्म करना है मुझे ख़्वाब का क़िस्सा इक दिन - तसनीफ़ हैदर

    ख़त्म करना है मुझे ख़्वाब का क़िस्सा इक दिनबन के ताबीर कहीं तू मुझे मिल जा इक दिन

    12.4K reads