फिर कोई रूप ले कर ज़िंदा न हो सकूँगा - तसनीफ़ हैदर

तसनीफ़ हैदरतसनीफ़ हैदर

3 min read · 12.4K reads

फिर कोई रूप ले कर ज़िंदा न हो सकूँगा
जब तक न मैं ख़ुद अपनी मिट्टी में जा मिलूँगा

ये रौशनाई यूँही लिखती रहेगी मुझ को
और मैं भी क्या मज़े से ये दास्ताँ पढूँगा

और जब समेट लेगी मुझ को मिरी ख़ामोशी
आवाज़ की तरह से ख़ुद को सुना करूँगा

मैं रास्ता हूँ मुझ पर से सब गुज़र रहे हैं
मैं कौन सा किसी के दामन को थाम लूँगा

बादल की तरह मुझ पर छाया हुआ है कोई
वो नम हुआ तो जैसे मैं भी बरस पडूँगा

ज़िंदा रहेंगे यूँही मेरे हुरूफ़ मुझ में
मैं लफ़्ज़ हूँ बदल कर कुछ और हो रहूँगा
तसनीफ़ हैदर
About the poet

तसनीफ़ हैदर

View profile & all 8 Poems / Stories

More from तसनीफ़ हैदर

  1. गरज बरस के कभी मिट्टीयों को पानी कर - तसनीफ़ हैदर

    गरज बरस के कभी मिट्टीयों को पानी करनफ़स नफ़स मिरे एहसास में रवानी कर

    12.4K reads
  2. गरेबाँ-चाक फिरे साहिब-ए-रफ़ू न मिला - तसनीफ़ हैदर

    गरेबाँ-चाक फिरे साहिब-ए-रफ़ू न मिलातिरी तरह का मगर कोई कू-ब-कू न मिला

    12.4K reads
  3. जब भी मिरा ख़ालिक मुझे ईजाद करेगा - तसनीफ़ हैदर

    जब भी मिरा ख़ालिक मुझे ईजाद करेगाहर तरह से मजमुआ-ए-इज़्दाद करेगा

    12.4K reads
  4. कैसे बदलेगा ये मंज़र सोचता रहता हूँ मैं - तसनीफ़ हैदर

    कैसे बदलेगा ये मंज़र सोचता रहता हूँ मैंबोलता कुछ भी नहीं पर देखता रहता हूँ मैं

    12.4K reads
  5. ख़त्म करना है मुझे ख़्वाब का क़िस्सा इक दिन - तसनीफ़ हैदर

    ख़त्म करना है मुझे ख़्वाब का क़िस्सा इक दिनबन के ताबीर कहीं तू मुझे मिल जा इक दिन

    12.4K reads