बचपन की झलक - तारादेवी पांडेय

तारादेवी पांडेयतारादेवी पांडेय

4 min read · 12.4K reads


इन झिलमिल तारों की,
जो प्रथम झलक है दिखती।
बस उसी समय में केवल,
शैशव की गाथा लिखती॥
जब भव्य ज्योति शिशु शशि की,
कलियों का चुम्बन करती।
उनकी उस मुस्काहट में,
शिशुओं की हँसी चमकती॥
प्रिय इन्द्र-धनुष की तो हाँ,
मैं मधुर-मधुर छवि लखती।
अपने खोये बचपन का,
क्षण-भर दर्शन हूँ करती॥
ये छोटी-छोटी चिड़ियाँ,
उड़-उड़कर गाना गातीं।
मैं उसमें भी अपनी ही,
शैशव की तान मिलाती॥
फिर तुहिन-विन्दु शिशु कुल की,
कोमल सिसकी सुन पाती।
मुझको अपने बचपन की,
वह मीठी याद दिलाती॥
उस बाल्यकाल की स्मृतियाँ,
सुधि सी है छाई जाती।
मैं बहुत खोजने पर भी,
बस एक झलक ही पाती॥
तारादेवी पांडेय
About the poet

तारादेवी पांडेय

View profile & all 10 Poems / Stories

More from तारादेवी पांडेय

  1. जो कह न सकूँ मैं तुमसे - तारादेवी पांडेय

    जो कह न सकूँ मैं तुमसे, उसको चित्रित कर दोगे?ओ चित्रकार क्या मुझको, ऐसी छवि दिखला दोगे?

    12.4K reads
  2. बिछ जाती जब नील गगन में - तारादेवी पांडेय

    बिछ जाती जब नील गगन में, मेघों की चादर काली।छिप जाती तब क्षण-भर ही में, तारों की झिलमिल जाली॥

    12.4K reads
  3. याचना - तारादेवी पांडेय

    खड़ी भिखारिन कब से द्वार!माँग रही है सुखमय प्यार;

    12.4K reads
  4. तारे - तारादेवी पांडेय

    नील गगन के शुचि प्रांगण में, झिलमिल क्यों करते नादान?सुनते हो क्या थर-थर मन से, तुम मेरा संकल्प आह्वान॥

    12.4K reads
  5. सुनो - तारादेवी पांडेय

    निर्भय रहने दो, मत छेड़ो इस वीणा के तार।किसे सुनाओगे तुम इसकी सूनी-सी झंकार॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like