काला पैसा - तारादत्त निर्विरोध

तारादत्त निर्विरोधतारादत्त निर्विरोध14 Sept 1939 – 14 Sept 2013

2 min read · 12.4K reads

गीदड़ के घर एटहोम में
पहुँचे सारस भाई,
खाने-पीने लगे अचानक
बिल्ली भागी आई।
बोली-ठहरो, कुछ मत खाना
यह आयोजन ऐसा,
खर्च हुआ जिसमें गीदड़ का
सारा काला पैसा!

-साभार: बालसखा, 1954
तारादत्त निर्विरोध
About the poet

तारादत्त निर्विरोध

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like