किरन के नाम - तारादत्त निर्विरोध

तारादत्त निर्विरोधतारादत्त निर्विरोध14 Sept 1939 – 14 Sept 2013

3 min read · 12.4K reads

चाहा था इस रंगे-जहां में अपना एक ऐसा घर हो
जहाँ जीवन जीस्त के कराह से बिल्कुल बेखबर हो

मुद्दत हुई जिन जख्मों को पाये, अब उनके
कातिल की चर्चा इस महफ़िल में क्यों कर हो

मैं क्यूँ रद्दे-कदह2चाहूँ, मैंने तो बस इतना चाहा टूटकर
भी जिसका नशा बाकी रहे, ऐसी मिट्टी का सागर हो

बदनामी से डरता हूँ, दिले दाग से नहीं, बशर्ते कि
वह दाग अन्य सभी दागों से बेहतर हो

हसरतों की तबाही से तबाह दिल का हाल न पूछो
तुमने पिलाया जो जहर, उसका कुछ तो असर हो
तारादत्त निर्विरोध
About the poet

तारादत्त निर्विरोध

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like