बिम्ब कहाँ उतरेंगे - तारादत्त निर्विरोध

तारादत्त निर्विरोधतारादत्त निर्विरोध14 Sept 1939 – 14 Sept 2013

3 min read · 12.4K reads

उजली रेखाओं के
साँवरे चितेरे
बिम्ब कहां उतरेंगे तेरे
सम्मुख हैं दरपनी अँधेरे

छाया-सी चल रही
धूलिकण बुहारती
सड़कों की भीड़
पाँवों से छूट रहीं सतहें
जुड़ने को आ जुड़े
पक्षियों के नीड़

जागने की एक रात,
सोने को अनगिन सबेरे

सठियाई बुद्धि के
मिमियाते लोग
साथ लिए कटुता की आग
डसने को आतुर हैं
कुण्डलियाँ मारे
कुंठित अनुराग
सर्पों से ज़्यादा हैं
ज़हरी सपेरे ।
तारादत्त निर्विरोध
About the poet

तारादत्त निर्विरोध

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like