तेरा गुरूर तुझे कहाँ ले आया - तारा सिंह

तारा सिंहतारा सिंह10 Sept 1952

2 min read · 12.4K reads

तेरा गुरूर तुझे कहाँ ले आया
दर्द डूबा था जहाँ, वहाँ ले आया

न खुद से मिल सकी, न खुदा से तू
ये किसका पता तेरा दिलबरा ले आया

गुल की हसरतें गर्दे-परेशां हुई
बहार को लूटकर बागबां ले आया

तेरी हसरतों को दिल में ला न सका
दरो दीवार से टपकता बयाबां ले आया

हर रंग तेरी नजर में फ़ीका है, मैं
लहू में रंगकर अपनी जां ले आया
तारा सिंह
About the poet

तारा सिंह

View profile & all 119 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like