ता उम्र कुछ ऐसे हालात साथ रहे मेरे - तारा सिंह

तारा सिंहतारा सिंह10 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

ता उम्र कुछ ऐसे हालात साथ रहे मेरे
मैं तेरा न हो सका, तू न हुये मेरे

दर्दे-दिल पैदा हुआ, दर्दे जिगर जा रहा
तअस्सुफ़1 के सिवा और कुछ पास नहीं मेरे

अहले-आलम में हूँ, जिन्दों में मुरदों की
तरह, गुनाहों की गठरी बड़ी भारी है मेरे

जो समझता तेरे दिल की जलन को
पैमाना-ए-दिल खोलकर रख देता नहीं आगे तेरे

माना, मेरा दिल तेरा घर है, मगर यह
मकान आबाद तब होता, जो तू साथ होते मेरे
तारा सिंह
About the poet

तारा सिंह

View profile & all 119 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like