मेरी तरह उसकी भी नींद उड़ जाती - तारा सिंह

तारा सिंहतारा सिंह10 Sept 1952

2 min read · 12.4K reads

मेरी तरह उसकी भी नींद उड़ जाती तो अच्छा
पाँव साये से दो कदम आगे रहता तो अच्छा

गम से मरता हूँ, मगर इतना भी नहीं
कि दुनिया वाले कहे, मर जाता तो अच्छा

कल आये, आज कहते हमें जाना है
इससे तो तेरा न आना होता अच्छा

बुरा क्या मानना जो कहे कोई बुरा, दुनिया में
है कोई ऐसा जिसे हर कोई कहे अच्छा

दिल लगाकर हमसे वे भी रहने लगे तन्हा
इससे तो दिल न लगाना, होता अच्छा
तारा सिंह
About the poet

तारा सिंह

View profile & all 119 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like