मेरे दिल को उसकी जुल्फ़ के अफ़ई - तारा सिंह

तारा सिंहतारा सिंह10 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

मेरे दिल को उसकी जुल्फ़ के अफ़ई ने काटा
दुनिया कहती, तुमको कुछ हुआ नहीं है

हर मर्ज़ की दवा, मिलती तो बाज़ारों में
मगर नज़रों के दर्द की दवा नहीं है

राहें,जिंदगी में दिल का साथ छोड़कर पछताओगे
आखिर तक साथ, किसी ने दिया नहीं है

चमन–दर–चमन बने हर फ़ूल, सबा
कलि-कलि की गोद भरे, ऐसा हुआ नहीं है

अजीब दौड़ है आई खुश-ज़मालों की, करके
खता, कहते हमने यह खता किया नहीं है
तारा सिंह
About the poet

तारा सिंह

View profile & all 119 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like