मैं खुद से इतना मज़बूर हो गया - तारा सिंह

तारा सिंहतारा सिंह10 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

मैं खुद से इतना मज़बूर हो गया
आसमां वहीं रहा, जमीं से दूर हो गया

कोई सलीका नहीं था जीने का, वो तो
तेरा संग मिला, जो मशहूर हो गया

दिल निहायत दर्पण सा नाज़ुक था मेरा
जरा सी ठोकर लगी, और चूर हो गया

दर्दे गम के सिवा और कुछ नहीं मेरे पास
फ़िर किस बात पर मुझको ग़ुरूर हो गया

माना कि मैं ख़तावार हूँ तेरा, मगर तू तो बता
जाता,दिल में रहकर नज़रों से क्यों दूर हो गया
तारा सिंह
About the poet

तारा सिंह

View profile & all 119 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like