क्या पता कब कयामत मेरे नाम आ जाये - तारा सिंह

तारा सिंहतारा सिंह10 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

क्या पता कब कयामत मेरे नाम आ जाये
और बीमार दिल को बेदवा आराम आ जाये

जमीं से आसमां तक इंतजार का आलम कब
उसका मुल्क छोड़ जाने का पैगाम आ जाये

यही सोचकर कभी सब्र करता, कभी तड़पता है
दिल, कहीं जाहिल के साथ न मेरा नाम आ जाये

निगाहें-शौक को सरे-बज्म बेहिजाब न कर, मुझे
डर है, तुम पे हमारी चाहत का न इलजाम आ जाये

जिस रहबर से अपनी राह जुदा कर आया हूँ,कहीं दिल
के मिलने की उम्मीद में,उसी से न काम आ जाये
तारा सिंह
About the poet

तारा सिंह

View profile & all 119 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like