कर याद अपने बर्बादे मुहब्बत - तारा सिंह

तारा सिंहतारा सिंह10 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

कर याद अपने बर्बादे मुहब्बत,हम बहुत रोये मगर
हमारे अश्कों को तुम्हारे दामन का सहारा न मिला

दर्दे-दिल सुनाता जाकर किसे , मेरे पाँव के नीचे
जमीं तो थी,मगर आसमां पे कोई सितारा न मिला

राहें - जिन्दगी कटती रही यक्का1 ओ तनहा
मुकामे - आशना2 में कोई हमारा न मिला

बे-दवा दिल के छाले हमराज बनकर साथ रहे
बंदे - गम3 से कभी हमें छुटकारा न मिला

हालाते-दर्दे जिगर, कैदे-हयात4 में गिरते-पड़ते
उठते रहे, साहिल तो मिला, किनारा न मिला
तारा सिंह
About the poet

तारा सिंह

View profile & all 119 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like