कभी गले से लगाकर तो देखो - तारा सिंह

तारा सिंहतारा सिंह10 Sept 1952

2 min read · 12.4K reads

कभी गले से लगाकर तो देखो
दिल से दिल मिलाकर तो देखो

हम भी चीज हैं बड़े काम की
एक बार आजमाकर तो देखो

मिलेगा बहुत चाहनेवाला, न होगा
मुझ सा कोई,पास बिठाकर तो देखो

तुम्हारी पलकों के साये में उम्र
गुजार दूँगा, नजरें उठाकर तो देखो

है इश्क की गर्मी से मारहा-ए-कायनात
संग अपने सुलाकर तो देखो
तारा सिंह
About the poet

तारा सिंह

View profile & all 119 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like