इसी जन्नत में, जहन्नुम गुमां होता है - तारा सिंह

तारा सिंहतारा सिंह10 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

इसी जन्नत में, जहन्नुम गुमां होता है
आँखें अपनी, ख्वाब गैरां होता है

दुआ माँगने से , दुआ कबूल नहीं होती
होती उसकी है,जिस पर ख़ुदा मेहरबां होता है

निकलती है अश्क, जब मिजगाँ को छोड़कर
खाक में मिले, पहले लब से फ़ुगाँ होता है

माना कि इश्क करना आसान नहीं,मगर
तुम्हीं कहो,दुनिया में कौन काम आसां होता है

जब चलती चिता बन जाती जबानी, तब गम
की अंधेरी रात में, अश्कों का कहकशां होता है
तारा सिंह
About the poet

तारा सिंह

View profile & all 119 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँ