हर दिल इनाम के काबिल नहीं होता - तारा सिंह

तारा सिंहतारा सिंह10 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

हर दिल इनाम के काबिल नहीं होता
मौज की किस्मत में साहिल नहीं होता

हर दर्द एक दूसरे से सदा ज़ुदा है होता
कोई दर्द किसी दर्द में शामिल नहीं होता

जवानी ख्वाब में दाखिल तो होती, मगर
निगाहें-शौक नकाब में दाखिल नहीं होता

पुकारने से अगर भगवान मिलता, तो
बुतों3 से मिलना,इतना मुश्किल नहीं होता

तुम काबे से बुतखाने में,मैं बुतखाने से
काबे में जाता,किसी को सोजे-दिल न होता
तारा सिंह
About the poet

तारा सिंह

View profile & all 119 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like