हमारे नाम के पते से खल्क को जो - तारा सिंह

तारा सिंहतारा सिंह10 Sept 1952

2 min read · 12.4K reads

हमारे नाम के पते से खल्क को जो
न मिले तुम्हारा घर, तो क्या करें

तदवीरें—तकदीरें हमारे कुछ काम न आईं
दवा बन गई जहर, हम क्या करें

सुनाना था किस्सा-ए-गमे दिल का
सुनकर तुमको नींद न आई, हम क्या करें

उसकी ना-उम्मीदी में भी उम्मीद रखती हो
हमने जो की बफ़ाई, उसका हम क्या करें

माना कि बुरे हैं हम, तो बुरा जान के मिलो
हमारे ऐब को जो ऐब, न समझो, हम क्या करें
तारा सिंह
About the poet

तारा सिंह

View profile & all 119 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like